Exodus 15:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab moosa aur israaeliyon ne yahova ke liye yah geet gaya. unhon ne kaha, maain yahova ka geet gaunga, kyonaki vah mahapratapee tthara haai ghaedon samet savaron ko us ne samudr men dal diya haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मूसा और इस्राएल के लोग यहोवा के लिए यह गीत गाने लगे: “मैं यहोवा के लिए गाऊँगा क्योंकि उसने महान काम किये हैं। उसने घोड़ों और सवारों को समुद्र में फेंका है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात मूसा और इस्राएलियों ने प्रभु के लिए यह गीत गाया: ‘मैं प्रभु के निमित्त गीत गाऊंगा; उसने अद्भुत रीति से विजय प्राप्‍त की; उसने अश्‍वों और अश्‍वारोहियों को सागर में बहा दिया।
Hindi Bible HHBD
तब मूसा और इस्राएलियों ने यहोवा के लिये यह गीत गाया। उन्हों ने कहा, मैं यहोवा का गीत गाऊंगा, क्योंकि वह महाप्रतापी ठहरा है; घोड़ों समेत सवारों को उस ने समुद्र में डाल दिया है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मूसा और इस्राएलियों ने यहोवा के लिये यह गीत गाया। उन्होंने कहा, “मैं यहोवा का गीत गाऊँगा, क्योंकि वह महाप्रतापी ठहरा है; घोड़ों समेत सवारों को उसने समुद्र में पटक दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मोशेह तथा इस्राएलियों ने याहवेह के लिए यह गीत गाया: “मैं याहवेह के लिए गीत गाऊंगा, क्योंकि वे अति महान परमेश्वर हैं. घोड़ों एवं चालकों को उन्होंने समुद्र में डाल दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मूसा और इस्राएलियों ने यहोवा के लिये यह गीत गाया। उन्होंने कहा, “मैं यहोवा का गीत गाऊँगा, क्योंकि वह महाप्रतापी ठहरा है; घोड़ों समेत सवारों को उसने समुद्र में डाल दिया है।