Exodus 15:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maariyam unake sath yah ttek gatee gai ki:- yahova ka geet gao, kyonki vah mahapratapee tthara haai ghaedon samet savaron ko us ne samudr men dal diya haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहोवा के लिए गाओ क्योंकि उसने महान काम किए हैं। फेंका उसने घोड़े को और उसके सवार को सागर के बीच में।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मिर्याम उनके साथ यह टेक गा रही थी: ‘प्रभु के निमित्त गीत गाओ, उसने अद्भुत रीति से विजय प्राप्‍त की; उसने अश्‍वों और अश्‍वारोहियों को सागर में बहा दिया।’
Hindi Bible HHBD
और मरियम उनके साथ यह टेक गाती गई कि:- यहोवा का गीत गाओ, क्योंकि वह महाप्रतापी ठहरा है; घोड़ों समेत सवारों को उस ने समुद्र में डाल दिया है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मरियम उनके साथ यह टेक गाती गई: “यहोवा का गीत गाओ, क्योंकि वह महाप्रतापी ठहरा है; घोड़ों समेत सवारों को उसने समुद्र में फेंक दिया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मिरियम खुशी से गाने लगी, “याहवेह का गीत गाओ, क्योंकि वे अति महान हैं; उन्होंने तो घोड़ों को चालकों सहित समुद्र में डूबा दिया.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मिर्याम उनके साथ यह टेक गाती गई कि: “यहोवा का गीत गाओ, क्योंकि वह महाप्रतापी ठहरा है; घोड़ों समेत सवारों को उसने समुद्र में डाल दिया है।”