Exodus 15:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur too apane virodhaiyon ko apane mahapratap se gira deta haai too apana kop bhdkata, aur ve boose kee nain bhsm ho jate haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तूने अपनी महामहिमा में नष्ट किया उन्हें जो व्यक्ति तेरे विरुद्ध खड़े हुए। तेरे क्रोध ने उन्हें उस प्रकार नष्ट किया जैसे आग तिनके को जलाती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू अपने महा प्रताप से बैरियों को गिरा देता है; तू अपना कोप उन पर प्रेषित करता है; वह उन्‍हें भूसे के सदृश भस्‍म कर देता है।
Hindi Bible HHBD
और तू अपने विरोधियों को अपने महाप्रताप से गिरा देता है; तू अपना कोप भड़काता, और वे भूसे की नाईं भस्म हो जाते हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू अपने विरोधियों को अपने महाप्रताप से गिरा देता है; तू अपना कोप भड़काता, और वे भूसे के समान भस्म हो जाते हैं;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“शत्रुओं को अपने बड़े पराक्रम से आप पराजित कर देते हैं, जो आपके विरुद्ध सिर उठाते हैं; आप उन पर अपना क्रोध प्रकट करते हैं. और उन्हें भूसे के समान जला देते है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू अपने विरोधियों को अपने महाप्रताप से गिरा देता है; तू अपना कोप भड़काता, और वे भूसे के समान भस्म हो जाते हैं।