Exodus 15:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
shatra ne kaha tha, maain peechha karoonga, maain ja pakaoonga, maain loott ke mal ko bantt loonga, un se mera jee bhr jaaega. maai apanee talavar kheenchate hee apane hath se unako nash kar daloonga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“शत्रु ने कहा, ‘मैं उनका पीछा करूँगा और उनको पकड़ूँगा। मैं उनका सारा धन लूँगा। मैं अपनी तलवार चलाऊँगा और उनसे हर चीज़ लूँगा। मैं अपने हाथों का उपयोग करूँगा और अपने लिए सब कुछ लूँगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शत्रु ने कहा, “मैं पीछा करूंगा, मैं उन्हें पकड़ूंगा, मैं लूट के माल को बाटूंगा, उससे मेरे प्राण तृप्त होंगे। मैं अपनी तलवार खीचूंगा, मेरा हाथ उन्हें नष्ट करेगा।”
Hindi Bible HHBD
शत्रु ने कहा था, मैं पीछा करूंगा, मैं जा पकडूंगा, मैं लूट के माल को बांट लूंगा, उन से मेरा जी भर जाएगा। मै अपनी तलवार खींचते ही अपने हाथ से उनको नाश कर डालूंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शत्रु ने कहा था, ‘मैं पीछा करूँगा, मैं जा पकड़ूँगा, मैं लूट के माल को बाँट लूँगा, उनसे मेरा जी भर जाएगा। मैं अपनी तलवार खींचते ही अपने हाथ से उनको नष्ट कर डालूँगा।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शत्रु ने कहा था, ‘मैं पीछा करूंगा, मैं उन्हें पकड़ लूंगा और लूटकर चीज़ों को बांट लूंगा तब मुझे तसल्ली मिलेगी, मैं तलवार निकालूंगा और अपने हाथ से उन्हें नष्ट कर दूंगा.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शत्रु ने कहा था, मैं पीछा करूँगा, मैं जा पकड़ूँगा, मैं लूट के माल को बाँट लूँगा, उनसे मेरा जी भर जाएगा। मैं अपनी तलवार खींचते ही अपने हाथ से उनको नाश कर डालूँगा।