Exodus 16:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah dekhkar israaelee, jo n janate the ki yah kya vastu haai, so apas men kahane lage yah to manna haai. tab moosa ne un se kaha, yah to vahee bhojan vastu haai jise yahova tumhen khane ke liye deta haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों ने इसे देखा और परस्पर कहा, “वह क्या है?” उन्होंने यह प्रश्न इसलिए पूछा कि वे नहीं जानते थे कि वह क्या चीज है। इसलिए मूसा ने उनसे कहा, “यह भोजन है जिसे यहोवा तुम्हें खाने को दे रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब इस्राएलियों ने उसे देखा तब वे एक दूसरे से कहने लगे, ‘यह क्‍या है?’। क्‍योंकि वे नहीं जानते थे कि वह क्‍या है। मूसा ने उनसे कहा, ‘यह रोटी है, जो प्रभु ने तुम्‍हें खाने के लिए दी है।
Hindi Bible HHBD
यह देखकर इस्राएली, जो न जानते थे कि यह क्या वस्तु है, सो आपस में कहने लगे यह तो मन्ना है। तब मूसा ने उन से कहा, यह तो वही भोजन वस्तु है जिसे यहोवा तुम्हें खाने के लिये देता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह देखकर इस्राएली, जो न जानते थे कि यह क्या वस्तु है, वे आपस में कहने लगे यह तो मन्ना है। तब मूसा ने उनसे कहा, “यह वही भोजनवस्तु है जिसे यहोवा तुम्हें खाने के लिये देता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे आपस में कहने लगे, “क्या है यह?” वे समझ नहीं पा रहे थे कि वह क्या चीज़ है! मोशेह ने बताया, “यही है वह रोटी, जो तुम्हारे खाने के लिए याहवेह ने दी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह देखकर इस्राएली, जो न जानते थे कि यह क्या वस्तु है, वे आपस में कहने लगे यह तो मन्ना है। तब मूसा ने उनसे कहा, “यह तो वही भोजनवस्तु है जिसे यहोवा तुम्हें खाने के लिये देता है।