Exodus 16:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ve bhor ko praatidin apane apane khane ke yogy battor lete the, or jab dhoop kadee hotee thee, tab vah gal jata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर सवेरे लोग भोजन इकट्ठा करते थे। हर एक व्यक्ति उतना इकट्ठा करता था जितना वह खा सके। किन्तु जब धूप तेज होती थी भोजन गल जाता था और वह समाप्त हो जाता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन सबेरे अपनी खुराक के अनुसार उसे एकत्र करता था। किन्तु जब सूर्य तपने लगता, वह पिघल जाता था।
Hindi Bible HHBD
और वे भोर को प्रतिदिन अपने अपने खाने के योग्य बटोर लेते थे, ओर जब धूप कड़ी होती थी, तब वह गल जाता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे भोर को प्रतिदिन अपनी आवश्यकता के अनुसार खाने के लिये बटोर लेते थे, और जब धूप कड़ी होती थी, तब वह गल जाता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर रोज सुबह जितनी उनको ज़रूरत होती थी उतना ही वे लेते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे भोर को प्रतिदिन अपने-अपने खाने के योग्य बटोर लेते थे, और जब धूप कड़ी होती थी, तब वह गल जाता था।