Exodus 17:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir israaeliyon kee saree mandlee seen nam jangal se nikal chalee, aur yahova ke agyaanusar kooch karake rapeedeem men apane dere khde kiae aur vahan un logon ko peene ka panee n mila.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के सभी लोगों ने सीन की मरुभूमि से एक साथ यात्रा की। वे यहोवा जैसा आदेश देता रहा, एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करते रहे। लोगों ने रपीदीम की यात्रा की और वहाँ उन्होंने डेरा डाला। वहाँ लोगों के पीने के लिए पानी न था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु की आज्ञा के अनुसार समस्‍त इस्राएली मंडली, सीन के निर्जन प्रदेश से प्रस्‍थान कर, स्‍थान-स्‍थान पर पड़ाव डालते हुए आगे बढ़ी। उन्‍होंने रफीदीम नामक स्‍थान में पड़ाव डाला। पर वहाँ लोगों के लिए पीने का पानी न था।
Hindi Bible HHBD
फिर इस्राएलियों की सारी मण्डली सीन नाम जंगल से निकल चली, और यहोवा के आज्ञानुसार कूच करके रपीदीम में अपने डेरे खड़े किए; और वहां उन लोगों को पीने का पानी न मिला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर इस्राएलियों की सारी मण्डली सीन नामक जंगल से निकली, और यहोवा के आज्ञानुसार कूच करके रपीदीम में अपने डेरे खड़े किए; और वहाँ उन लोगों को पीने का पानी न मिला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर इस्राएल के सभी लोग सिन के निर्जन देश से निकले और एक स्थान से दूसरे स्थान पर कई चरणों में यात्रा करते गए, जैसा याहवेह ने आज्ञा दी थी. उन्होंने रेफीदीम में तंबू डाले. यहां उनको पीने के लिए पानी नहीं मिला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर इस्राएलियों की सारी मण्डली सीन नामक जंगल से निकल चली, और यहोवा के आज्ञानुसार कूच करके रपीदीम में अपने डेरे खड़े किए; और वहाँ उन लोगों को पीने का पानी न मिला।