Exodus 17:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab moosa ke hath bhr gaa, tab unhon ne aek patthr lekar moosa ke neeche rakh diya, aur vah us par baaitt gaya, aur haroon aur hoor aek aek alang men usake hathon ko sambhale rahen aur usake hath sooryast tak sthiar rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ समय बाद मूसा की बाहें थक गईं। मूसा के साथ के लोग ऐसा उपाय करना चाहते थे, जिससे मूसा की बाहें हवा में रह सकें। इसलिए उन्होंने एक बड़ी चट्टान मूसा के नीचे बैठने के लिए रखी तथा हारून और हूर ने मूसा की बाहों को हवा में पकड़े रखा। हारून मूसा की एक ओर था तथा हूर दूसरी ओर। वे उसके हाथों को वैसे ही ऊपर तब तक पकड़े रहे जब तक सूरज नहीं डूबा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा के हाथ थक गए। अतएव हारून और हूर ने एक पत्‍थर लिया और उसको नीचे रखा। मूसा उस पर बैठ गए। हारून और हूर उनके हाथ संभाले रहे; एक उनकी बाईं ओर था, दूसरा दाहिनी ओर। अत: उनके हाथ सूर्यास्‍त तक उठे रहे।
Hindi Bible HHBD
और जब मूसा के हाथ भर गए, तब उन्हों ने एक पत्थर लेकर मूसा के नीचे रख दिया, और वह उस पर बैठ गया, और हारून और हूर एक एक अलंग में उसके हाथों को सम्भाले रहें; और उसके हाथ सूर्यास्त तक स्थिर रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर जब मूसा के हाथ भर गए, तब उन्होंने एक पत्थर लेकर मूसा के नीचे रख दिया, और वह उस पर बैठ गया, और हारून और हूर एक एक अलंग में उसके हाथों को सम्भाले रहे; और उसके हाथ सूर्यास्त तक स्थिर रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मोशेह के हाथ थक गये तब उन्होंने एक पत्थर लाकर वहां रखा और मोशेह उस पर बैठ गए और अहरोन और हूर ने उनके दोनों हाथों को ऊपर उठाए रखा. शाम तक मोशेह का हाथ ऊपर रहा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब मूसा के हाथ भर गए, तब उन्होंने एक पत्थर लेकर मूसा के नीचे रख दिया, और वह उस पर बैठ गया, और हारून और हूर एक-एक ओर में उसके हाथों को सम्भाले रहे; और उसके हाथ सूर्यास्त तक स्थिर रहे।