Exodus 17:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye ve moosa se vadavivad karake kahane lage, ki hamen peene ka panee de. moosa ne un se kaha, tum mujh se kyon vadavivad karate ho? aur yahova kee pareeksha kyon karate ho?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए वे मूसा के विरुद्ध हो गए और उससे बहस करने लगे। लोगों ने कहा, “हमें पीने के लिए पानी दो।” किन्तु मूसा ने उनसे कहा, “तुम लोग मेरे विरुद्ध क्यों हो रहे हो? तुम लोग यहोवा की परीक्षा क्यों ले रहे हो? क्या तुम लोग समझते हो कि यहोवा हमारे साथ नहीं है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: वे मूसा से विवाद करने लगे। उन्‍होंने कहा, ‘हमें पानी दीजिए कि हम पीएँ।’ मूसा ने उनसे कहा, ‘क्‍यों तुम मुझसे विवाद करते हो? क्‍यों तुम प्रभु को परखते हो?’
Hindi Bible HHBD
इसलिये वे मूसा से वादविवाद करके कहने लगे, कि हमें पीने का पानी दे। मूसा ने उन से कहा, तुम मुझ से क्यों वादविवाद करते हो? और यहोवा की परीक्षा क्यों करते हो?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये वे मूसा से वाद–विवाद करके कहने लगे, “हमें पीने का पानी दे।” मूसा ने उनसे कहा, “तुम मुझ से क्यों वाद–विवाद करते हो? और यहोवा की परीक्षा क्यों करते हो?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर वे मोशेह से यह कहते हुए झगड़ा करना शुरू कर दिया, “हमें पीने के लिए पानी दें!” मोशेह ने उनसे कहा, “क्यों मुझसे लड़कर याहवेह की परीक्षा करते हो?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए वे मूसा से वाद-विवाद करके कहने लगे, “हमें पीने का पानी दे।” मूसा ने उनसे कहा, “तुम मुझसे क्यों वाद-विवाद करते हो? और यहोवा की परीक्षा क्यों करते हो #?”