Exodus 17:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab moosa ne yahoshoo se kaha, hamare liye kai aek purooshaen ko chunakar chhantt le, or bahar jakar amalekiyon se lad aur maain kal parameshvar kee lattee hath men liye huae pahadee kee chottee par khda rahoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मूसा ने यहोशू से कहा, “कुछ लोगों को चुनों और अगले दिन अमालेकियों से जाकर लड़ो। मैं पर्वत की चोटी पर खड़ा होकर तुम्हें देखूँगा। मैं परमेश्वर द्वारा दी गई छड़ी को पकड़े रहूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने यहोशुअ से कहा, ‘हमारे हेतु इस्राएलियों में से पुरुषों को चुन, और जा! अमालेक जाति से युद्ध कर! कल मैं परमेश्‍वर की लाठी अपने हाथ में लेकर पहाड़ी की चोटी पर खड़ा रहूंगा।’
Hindi Bible HHBD
तब मूसा ने यहोशू से कहा, हमारे लिये कई एक पुरूषों को चुनकर छांट ले, ओर बाहर जाकर अमालेकियों से लड़; और मैं कल परमेश्वर की लाठी हाथ में लिये हुए पहाड़ी की चोटी पर खड़ा रहूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मूसा ने यहोशू से कहा, “हमारे लिये कई पुरुषों को चुनकर छाँट ले, और बाहर जाकर अमालेकियों से लड़; और मैं कल परमेश्‍वर की लाठी हाथ में लिये हुए पहाड़ी की चोटी पर खड़ा रहूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह ने यहोशू से कहा, “अपनी ओर से युद्ध के लिए कुछ पुरुषों को अलग करे, ताकि वे जाकर अमालेकियों से युद्ध करें. कल मैं परमेश्वर की लाठी लेकर इस पहाड़ी के ऊपर खड़ा रहूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मूसा ने यहोशू # से कहा, “हमारे लिये कई एक पुरुषों को चुनकर छाँट ले, और बाहर जाकर अमालेकियों से लड़; और मैं कल परमेश्वर की लाठी हाथ में लिये हुए पहाड़ी की चोटी पर खड़ा रहूँगा।”