Exodus 19:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
moosa ne yahova se kaha, ve log seenaai parvat par naheen chaddh sakate too ne to ap ham ko yah kahakar chitaya, ki parvat ke charon aur bada bandhakar use pavitra rakho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मूसा ने यहोवा से कहा, “किन्तु लोग पर्वत पर नहीं आ सकते। तूने स्वयं ही हम से एक रेखा खींचकर पर्वत को पवित्र समझने और उसे पार न करने के लिए कहा था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने प्रभु से कहा, ‘लोग सीनय पर्वत पर नहीं चढ़ सकते; क्‍योंकि स्‍वयं तूने हमें चेतावनी दी है; “पर्वत के चारों ओर सीमा-रेखा खींचकर उसे पवित्र रखो।” ’
Hindi Bible HHBD
मूसा ने यहोवा से कहा, वे लोग सीनै पर्वत पर नहीं चढ़ सकते; तू ने तो आप हम को यह कहकर चिताया, कि पर्वत के चारों और बाड़ा बान्धकर उसे पवित्रा रखो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मूसा ने यहोवा से कहा, “वे लोग सीनै पर्वत पर नहीं चढ़ सकते; तू ने तो आप हम को यह कहकर चिताया कि पर्वत के चारों ओर बाड़ा बाँधकर उसे पवित्र रखो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह ने याहवेह से कहा, “लोग सीनायी पर्वत पर नहीं आएंगे, क्योंकि आप पहले ही बता चुके हैं कि पर्वत के आस-पास बाड़ा लगाकर उसे पवित्र रखना.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मूसा ने यहोवा से कहा, “वे लोग सीनै पर्वत पर नहीं चढ़ सकते; तूने तो आप हमको यह कहकर चिताया कि पर्वत के चारों और बाड़ा बाँधकर उसे पवित्र रखो।”