Exodus 19:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova ne moosa se kaha, sun, maain badal ke andhaiyare men hokar tere pas ata hoo, isaaliye ki jab maain tujh se baten karoon tab ve log sune, aur sada teree prateeati karen. aur moosa ne yahova se logon kee baton ka varnn kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और यहोवा ने मूसा से कहा, “मैं घने बादल में तुम्हारे पास आऊँगा। मैं तुमसे बात करूँगा। सभी लोग मुझे तुमसे बातें करते हुए सुनेंगे। मैं यह इसलिए करूँगा जिससे लोग उन बातों में सदा विश्वास करेंगे जो तुमने उनसे कहीं।” तब मूसा ने परमेश्वर को वे सभी बातें बताईं जो लोगों ने कही थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने मूसा से कहा, ‘देख, मैं सघन मेघ में तेरे पास आ रहा हूं, जिससे जब मैं तुझसे बात करूँ तब लोग उसे सुन सकें और सदा तुझपर विश्वास करते रहें।’ मूसा ने लोगों की बातें प्रभु को बताईं।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा ने मूसा से कहा, सुन, मैं बादल के अंधियारे में होकर तेरे पास आता हूं, इसलिये कि जब मैं तुझ से बातें करूं तब वे लोग सुनें, और सदा तेरी प्रतीति करें। और मूसा ने यहोवा से लोगों की बातों का वर्णन किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने मूसा से कहा, “सुन, मैं बादल के अंधियारे में होकर तेरे पास आता हूँ, इसलिये कि जब मैं तुझ से बातें करूँ तब वे लोग सुनें, और सदा तुझ पर विश्वास करें।” और मूसा ने यहोवा से लोगों की बातों का वर्णन किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने मोशेह से कहा, “अब सुनो, मैं एक बादल के अंधियारें में से होकर तुमसे बात करूंगा और जब मैं तुमसे बात करूंगा, तब सब लोग मेरी आवाज को सुनें और उनका विश्वास तुम पर बढ़ जाये.” तब मोशेह ने परमेश्वर को वे सभी बातें बताई जो लोगों ने कहीं थीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने मूसा से कहा, “सुन, मैं बादल के अंधियारे में होकर तेरे पास आता हूँ, इसलिए कि जब मैं तुझ से बातें करूँ तब वे लोग सुनें, और सदा तेरा विश्वास करें।” और मूसा ने यहोवा से लोगों की बातों का वर्णन किया।