Exodus 2:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab balak kuchh bada hua tab vah use firaun kee bettee ke pas le gai, aur vah usaka betta tthara aur us ne yah kahakar usaka nam moosa rakha, ki maain ne isako jal se nikal liya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बच्चा बड़ा हुआ और कुछ समय बाद वह स्त्री उस बच्चे को फ़िरौन की पुत्री के पास लाई। फ़िरौन की पुत्री ने अपने पुत्र के रूप में उस बच्चे को अपना लिया। फ़िरौन की पुत्री ने उसका नाम मूसा रखा। क्योंकि उसने उसे पानी से निकाला था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब बालक बड़ा हुआ, तब मां उसे लेकर फरओ की पुत्री के पास आई। फरओ की पुत्री ने बालक को अपना पुत्र मान लिया। उसने कहा, ‘मैंने इसे जल से निकाला है,’ इसलिए उसने बालक का नाम मूसा रखा।
Hindi Bible HHBD
जब बालक कुछ बड़ा हुआ तब वह उसे फिरौन की बेटी के पास ले गई, और वह उसका बेटा ठहरा; और उस ने यह कहकर उसका नाम मूसा रखा, कि मैं ने इसको जल से निकाल लिया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब बालक कुछ बड़ा हुआ तब वह उसे फ़िरौन की बेटी के पास ले गई, और वह उसका बेटा ठहरा; और उसने यह कहकर उसका नाम मूसा रखा, “मैं ने इसको जल से निकाला था।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब बच्चा बड़ा हो गया तब वह बच्चे को फ़रोह की पुत्री के पास ले गई और फ़रोह की पुत्री ने उसे अपना पुत्र मान लिया. उसने उसका नाम मोशेह रखा. उसका मतलब था, “मैंने उसे जल में से पाया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब बालक कुछ बड़ा हुआ तब वह उसे फ़िरौन की बेटी के पास ले गई, और वह उसका बेटा ठहरा; और उसने यह कहकर उसका नाम मूसा # रखा, “मैंने इसको जल से निकाला था।”