Exodus 2:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir doosare din bahar jakar us ne dekha ki do ibraee puroosh apas men marapeett kar rahe haain us ne aparadhaee se kaha, too apane bhai ko kyon marata haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अगले दिन मूसा ने दो हिब्रू व्यक्तियों को परस्पर लड़ते देखा। मूसा ने देखा कि एक व्यक्ति गलती पर था। मूसा ने उस आदमी से कहा, “तुम अपने पड़ोसी को क्यों मार रहे हो?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मूसा दूसरे दिन बाहर गए, उन्‍होंने दो इब्रानियों को परस्‍पर लड़ते हुए देखा मूसा ने दोषी व्यक्‍ति से कहा, ‘तुम अपने ही भाई को क्‍यों मार रहे हो?’
Hindi Bible HHBD
फिर दूसरे दिन बाहर जाकर उस ने देखा कि दो इब्री पुरूष आपस में मारपीट कर रहे हैं; उस ने अपराधी से कहा, तू अपने भाई को क्यों मारता है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर दूसरे दिन बाहर जाकर उसने देखा कि दो इब्री पुरुष आपस में मारपीट कर रहे हैं। उसने अपराधी से कहा, “तू अपने भाई को क्यों मारता है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अगले दिन मोशेह ने देखा कि दो इब्री आपस में लड़ रहे हैं. इसलिये मोशेह ने उनसे पूछा, “क्यों आपस में लड़ रहे हो?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर दूसरे दिन बाहर जाकर उसने देखा कि दो इब्री पुरुष आपस में मारपीट कर रहे हैं; उसने अपराधी से कहा, “तू अपने भाई को क्यों मारता है?”