Exodus 20:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sab log garajane aur bijalee aur naraasinge ke shabd sunate, aur dhauan uttte huae parvat ko dekhte rahe, aur dekhke, kanpakar door khde ho gaae
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
घाटी में लोगों ने इस पूरे समय गर्जन सुनी और पर्वत पर बिजली की चमक देखी। उन्होंने तुरही की ध्वनि सुनी और पर्वत से उठते धूएँ को देखा। लोग डरे और भय से काँप उठे। वे पर्वत से दूर खड़े रहे और देखते रहे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब लोगों ने मेघ-गर्जन, विद्युत का चमकना, नरसिंगे का स्वर और पहाड़ से धुआं निकलता हुआ देखा तब वे डरकर कांपने लगे। वे दूर खड़े हो गए।
Hindi Bible HHBD
और सब लोग गरजने और बिजली और नरसिंगे के शब्द सुनते, और धुआं उठते हुए पर्वत को देखते रहे, और देखके, कांपकर दूर खड़े हो गए;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सब लोग गर्जन और बिजली और नरसिंगे के शब्द सुनते, और धूआँ उठते हुए पर्वत को देखते रहे, और देख के, काँपकर दूर खड़े हो गए;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सभी इस्राएली बादल के गरजने तथा बिजली के चमकने तथा नरसिंगे के शब्द एवं पर्वत से धुंआ उठते हुए देखते रहे, और डरते और कांपते हुए दूर खड़े रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सब लोग गरजने और बिजली और नरसिंगे के शब्द सुनते, और धुआँ उठते हुए पर्वत को देखते रहे, और देखके, काँपकर दूर खड़े हो गए;