Exodus 21:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
chahe vah doosaree patnee kar le, taubhee vah usaka bhojan, vasr, aur sangaati n ghattaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि दासी का स्वामी किसी दूसरी स्त्री से भी विवाह करे तो उसे चाहिए कि वह पहली पत्नी को कम भोजन या वस्त्र न दे और उसे चाहिए कि उन चीजों को लगातार वह उसे देता रहे जिन्हें पाने का उसे अधिकार विवाह से मिला है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि वह दूसरी स्त्री रखता है तो इस दासी को भोजन, वस्त्र और सहवास-सुख से वंचित नहीं करेगा।
Hindi Bible HHBD
चाहे वह दूसरी पत्नी कर ले, तौभी वह उसका भोजन, वस्त्रा, और संगति न घटाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चाहे वह दूसरी पत्नी कर ले, तौभी वह उसका भोजन, वस्त्र और संगति न घटाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि वह किसी अन्य स्त्री से विवाह कर लेता है, तो वह इस दासी को भोजन, वस्त्र तथा उसके वैवाहिक अधिकारों से दूर नहीं रख सकता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
चाहे वह दूसरी पत्नी कर ले, तो भी वह उसका भोजन, वस्त्र, और संगति न घटाए।