Exodus 21:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab koi apane das va dasee kee ankh par aeesa mare ki foott jaa, to vah usakee ankh kee santee use svatantra karake jane de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि कोई व्यक्ति किसी दास की आँख को चोट पहुँचाए और दास उस आँख से अन्धा हो जाए तो वह दास स्वतन्त्र हो जाने दिया जाएगा। उसकी आँख उसकी स्वतन्त्रता का मूल्य है। यह नियम दास या दासी दोनों के लिए समान है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब कोई व्यक्‍ति अपने गुलाम की, चाहे वह स्‍त्री अथवा पुरुष हो, आंख पर प्रहार करे और वह फूट जाए, तब स्‍वामी उस आंख के बदले गुलाम को स्‍वतन्‍त्र करके जाने देगा।
Hindi Bible HHBD
जब कोई अपने दास वा दासी की आंख पर ऐसा मारे कि फूट जाए, तो वह उसकी आंख की सन्ती उसे स्वतंत्रा करके जाने दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जब कोई अपने दास या दासी की आँख पर ऐसा मारे कि फूट जाए, तो वह उसकी आँख के बदले उसे स्वतन्त्र करके जाने दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यदि किसी व्यक्ति की मार से उसके दास अथवा दासी की आंख नष्ट हो जाये, तो उसे उसकी आंख के बदले उस दास अथवा दासी को छोड़ दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जब कोई अपने दास या दासी की आँख पर ऐसा मारे कि फूट जाए, तो वह उसकी आँख के बदले उसे स्वतंत्र करके जाने दे।