Exodus 21:35 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi kisee ka baail kisee doosare ke baail ko aeesee chott lagaa, ki vah mar jaa, to ve dono manushy jeete baail ko bechakar usaka mol apas men adha adha bantt le aur loth ko bhee vaaisa hee bantten.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि किसी का बैल किसी दूसरे व्यक्ति के बैल को मार डाले तो वे दोनों उस जीवित बैल को बेच दें। दोनों व्यक्ति बेचने से प्राप्त आधा—आधा धन और मरे बैल का आधा—आधा भाग ले लें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब किसी मनुष्‍य का बैल पड़ोसी के बैल को इतना मारे कि वह मर जाए, तब वे जीवित बैल को बेचकर उसका मूल्‍य आधा-आधा बांट लेंगे। वे लोथ को भी आपस में बांट लेंगे।
Hindi Bible HHBD
यदि किसी का बैल किसी दूसरे के बैल को ऐसी चोट लगाए, कि वह मर जाए, तो वे दोनो मनुष्य जीते बैल को बेचकर उसका मोल आपस में आधा आधा बांट ले; और लोथ को भी वैसा ही बांटें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यदि किसी का बैल किसी दूसरे के बैल को ऐसी चोट लगाए कि वह मर जाए, तो वे दोनों मनुष्य जीते बैल को बेचकर उसका मोल आपस में आधा आधा बाँट लें; और लोथ को भी वैसा ही बाँटें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यदि किसी व्यक्ति का बैल अन्य व्यक्ति के बैल को मारे और बैल मर जाये तो बचे जीवित बैल को बेचकर उसका दाम आपस में बांट लें और मरे हुए बैल को भी आधा-आधा बांट लें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यदि किसी का बैल किसी दूसरे के बैल को ऐसी चोट लगाए, कि वह मर जाए, तो वे दोनों मनुष्य जीवित बैल को बेचकर उसका मोल आपस में आधा-आधा बाँट लें; और लोथ को भी वैसा ही बाँटें।