Exodus 21:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi yah pragatt ho ki us baail kee paahile se seeng marane kee ban padee thee, par usake svamee ne use bandha naheen rakha, to nishchay yah baail kee santee baail bhr de, par loth usee kee tthare..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि उस व्यक्ति के बैल ने पहले भी किसी दूसरे जानवर को चोट पहुँचाई हो तो उस बैल का स्वामी अपने बैल के लिए उत्तरदायी है। यदि उसका बैल दूसरे बैल को मार डालता है तो यह अपराधी है क्योंकि उसने बैल को स्वतन्त्र छोड़ा। वह व्यक्ति बैल के बदले बैल अवश्य दे। वह मारे गए बैल के बदले अपना बैल दे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि यह बात सर्व विदित है कि बैल को पहले से ही सींग से मारने की आदत थी और उसके स्‍वामी ने उसको बान्‍धकर नहीं रखा, तो वह बैल के बदले बैल देकर क्षति-पूर्ति करेगा, परन्‍तु लोथ पर उसका अधिकार होगा।
Hindi Bible HHBD
यदि यह प्रगट हो कि उस बैल की पहिले से सींग मारने की बान पड़ी थी, पर उसके स्वामी ने उसे बान्ध नहीं रखा, तो निश्चय यह बैल की सन्ती बैल भर दे, पर लोथ उसी की ठहरे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि यह प्रगट हो कि उस बैल की पहले से सींग मारने की आदत पड़ी थी, पर उसके स्वामी ने उसे बाँध नहीं रखा, तो निश्‍चय वह बैल के बदले बैल भर दे, पर लोथ उसी की ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अथवा यदि वह बैल हमेशा ही सबको सींग मारता है और उसके मालिक ने उसे बांधकर नहीं रखा, तो निश्चय वह व्यक्ति बैल के बदले बैल ही दे. तब मृत बैल उसकी संपत्ति हो जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि यह प्रगट हो कि उस बैल की पहले से सींग मारने की आदत पड़ी थी, पर उसके स्वामी ने उसे बाँध नहीं रखा, तो निश्चय वह बैल के बदले बैल भर दे, पर लोथ उसी की ठहरे।