Exodus 21:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi usaka svamee usako apanee patnee banaa, aur fir us se prasann n rahe, to vah use dam se chhudai jane de usaka vishvasaghaat karane ke bad use uparee logon ke hath bechane ka usako aadhaikar n hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि स्वामी उस स्त्री से सन्तुष्ट नहीं है तो वह उसके पिता को उसे वापस बेच सकता है। किन्तु यदि दासी का स्वामी उस स्त्री से विवाह करने का वचन दे तो वह दूसरे व्यक्ति को उसे बेचने का अधिकार खो देता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि वह अपने स्‍वामी को, जिसने उसे अपने लिए खरीदा है, प्रसन्न न रख सके तो स्‍वामी उसका मूल्‍य लेकर उसे स्‍वतन्‍त्र कर दे। उसको विदेशी के हाथ में बेचने का अधिकार न होगा। अन्‍यथा यह उसके साथ विश्‍वासघात होगा।
Hindi Bible HHBD
यदि उसका स्वामी उसको अपनी पत्नी बनाए, और फिर उस से प्रसन्न न रहे, तो वह उसे दाम से छुड़ाई जाने दे; उसका विश्वासघात करने के बाद उसे ऊपरी लोगों के हाथ बेचने का उसको अधिकार न होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि उसका स्वामी उसको अपनी पत्नी बनाए, और फिर उस से प्रसन्न न रहे, तो वह उसे दाम से छुड़ाई जाने दे; उसका विश्‍वासघात करने के बाद उसे विदेशी लोगों के हाथ बेचने का उसको अधिकार न होगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि उसका मालिक, जिसने उसे खरीदा है, उससे प्रसन्‍न नहीं है, तो मालिक उसे दाम देकर छोड़ दे. लेकिन मालिक को यह अधिकार नहीं है कि वह दासी को विदेशियों में बेच दे, क्योंकि उसने उसके साथ विश्वासघात किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि उसका स्वामी उसको अपनी पत्नी बनाए, और फिर उससे प्रसन्न न रहे, तो वह उसे दाम से छुड़ाई जाने दे; उसका विश्वासघात करने के बाद उसे विदेशी लोगों के हाथ बेचने का उसको अधिकार न होगा।