Exodus 22:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi koi doosare ko gadaha va baail va bhed-bakaree va koi aur pashu rakhne ke liye saupe, aur kisee ke bina dekhe vah mar jaa, va chott khaa, va hank diya jaa,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“कोई अपने पड़ोसी से कुछ समय के लिए अपने जानवर की देखभाल के लिए कहे। वह जानवर बैल, भेड़, गधा या कोई अन्य पशु हो और यदि वह जानवर मर जाए, उसे चोट आ जाए या कोई उसे तब हाँक ले जाए जब कोई न देख रहा हो तो तुम क्या करोगे?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी को गधा, बैल अथवा भेड़ तथा अन्य पशु रखने के लिए देता है और वह पशु बिना किसी की दृष्टि में पड़े मर जाए, घायल हो जाए अथवा हांक लिया जाए,
Hindi Bible HHBD
यदि कोई दूसरे को गदहा वा बैल वा भेड़- बकरी वा कोई और पशु रखने के लिये सौपें, और किसी के बिना देखे वह मर जाए, वा चोट खाए, वा हांक दिया जाए,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यदि कोई दूसरे को गदहा या बैल या भेड़–बकरी या कोई और पशु रखने के लिये सौंपे, और किसी के बिना देखे वह मर जाए, या चोट खाए, या हाँक दिया जाए,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यदि कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी को गधा, बैल, भेड़-बकरी अथवा अन्य कोई भी पशु उसके घर रखने के लिए देता है, और तब उस पशु की मृत्यु हो जाती है, और किसी ने नहीं देखा कि कैसे मरा था, और क्या हुआ
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यदि कोई दूसरे को गदहा या बैल या भेड़-बकरी या कोई और पशु रखने के लिये सौंपे, और किसी के बिना देखे वह मर जाए, या चोट खाए, या हाँक दिया जाए,