Exodus 22:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki vah usaka aek hee oddhna haai, usakee deh ka vahee akela vasr hoga fir vah kise oddhkar soaega? tobhee jab vah meree dohai dega tab maain usakee sunoonga, kyonaki maain to karoonamay hoon..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि वह व्यक्ति अपना लबादा नहीं पाता तो उसके पास शरीर ढकने को कुछ भी नहीं रहेगा। जब वह सोएगा तो उसे सर्दी लगेगी। यदि वह मुझे रोकर पुकारेगा तो मैं उसकी सुनूँगा। मैं उसकी बात सुनूँगा क्योंकि मैं कृपालु हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि वह उसकी चादर है, उसके शरीर का एकमात्र वस्‍त्र है। वह क्‍या ओढ़कर सोएगा? अत: जब वह मेरी दुहाई देगा तब मैं उसको सुनूंगा; क्‍योंकि मैं अनुग्रह-दाता परमेश्‍वर हूँ।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि वह उसका एक ही ओढ़ना है, उसकी देह का वही अकेला वस्त्रा होगा फिर वह किसे ओढ़कर सोएगा? तोभी जब वह मेरी दोहाई देगा तब मैं उसकी सुनूंगा, क्योंकि मैं तो करूणामय हूं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि वह उसका एक ही ओढ़ना है, उसकी देह का वही अकेला वस्त्र होगा; फिर वह किसे ओढ़कर सोएगा? और जब वह मेरी दोहाई देगा तब मैं उसकी सुनूँगा, क्योंकि मैं करुणामय हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि हो सकता हैं उसके पास पहनने के लिए एक ही जोड़ा कपड़ा हो और, यदि वह मुझे पुकारे तब, मैं उसी की सुनूंगा, क्योंकि मैं दयालु परमेश्वर हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि वह उसका एक ही ओढ़ना है, उसकी देह का वही अकेला वस्त्र होगा; फिर वह किसे ओढ़कर सोएगा? और जब वह मेरी दुहाई देगा तब मैं उसकी सुनूँगा, क्योंकि मैं तो करुणामय हूँ।