Exodus 23:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
chh: din tak to apana kam kaj karana, aur sataven din vishraam karana ki tere baail aur gadahe sustaae, aur teree daasiyon ke bette aur paradeshaee bhee apana jee ttnda kar saken.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“छः दिन तक काम करो। तब सातवें दिन विश्राम करो। इससे तुम्हारे दासों और तुम्हारे दूसरे मजदूरों को भी विश्राम का समय मिलेगा। और तुम्हारे बैल और गधे भी आराम कर सकेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू छ: दिन तक अपने कार्य में परिश्रम करना, किन्तु सातवें दिन विश्राम करना जिससे तेरा बैल और गधा सुस्ताएँ, तेरी सेविका के पुत्र तथा प्रवासी को आराम मिले।
Hindi Bible HHBD
छ: दिन तक तो अपना काम काज करना, और सातवें दिन विश्राम करना; कि तेरे बैल और गदहे सुस्ताएं, और तेरी दासियों के बेटे और परदेशी भी अपना जी ठंडा कर सकें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
छ: दिन तक अपना काम–काज करना, और सातवें दिन विश्राम करना ताकि तेरे बैल और गदहे सुस्ताएँ, और तेरी दासियों के बेटे और परदेशी भी अपना जी ठंडा कर सकें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“छः दिन तक तुम काम करना, लेकिन सातवें दिन कोई काम न करना, जिससे तुम्हारे बैल तथा गधे भी आराम कर सकें. तुम्हारे दास तथा तुम्हारे बीच में रह रहे विदेशी भी आराम कर सकें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
छः दिन तक तो अपना काम-काज करना, और सातवें दिन विश्राम करना; कि तेरे बैल और गदहे सुस्ताएँ, और तेरी दासियों के बेटे और परदेशी भी अपना जी ठंडा कर सके।