Exodus 23:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
mere balipashu ka lohoo khmeeree rottee ke sang n chaddhana, aur n mere pabrba ke uttm balidan men se kuchh bihan tak rahane dena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जब तुम किसी जानवर को मारो और इसका ख़ून बलि के रूप में भेंट चढ़ाओ तब ऐसी रोटी भेंट नहीं करो जिसमें खमीर हो। और जब तुम इस बलि के माँस को खाओ तब तुम्हें एक ही दिन में वह सारा माँस खा लेना चाहिए। अगले दिन के लिए कुछ भी माँस न बचाओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू बलि-पशु का रक्‍त खमीरी रोटी के साथ मत चढ़ाना। तू पर्व की चर्बी सबेरे तक न छोड़ना।
Hindi Bible HHBD
मेरे बलिपशु का लोहू खमीरी रोटी के संग न चढ़ाना, और न मेरे पर्ब्ब के उत्तम बलिदान में से कुछ बिहान तक रहने देना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“मेरे बलिपशु का लहू ख़मीरी रोटी के संग न चढ़ाना, और न मेरे पर्व के उत्तम बलिदान में से कुछ सबेरे तक रहने देना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“किसी भी बलि पशु को खमीर वाली रोटी के साथ याहवेह को भेंट न चढ़ाना. “और न भेंट की वस्तु दूसरे दिन के लिए बचाना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मेरे बलिपशु का लहू ख़मीरी रोटी के संग न चढ़ाना, और न मेरे पर्व के उत्तम बलिदान # में से कुछ सवेरे तक रहने देना।