Exodus 23:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
burai karane ke liye n to bahuton ke peechhe ho lena aur n unake peechhe firake mukamen men nyay bigadne ko sakshaee dena
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उस भीड़ का अनुसरण मत करो, जो गलत कर रही हो। जो जनसमूह बुरा कर रहा हो उसका अनुसरण करते हुए न्यायालय में उसका समर्थन मत करो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू बुरा कार्य करने के लिए भीड़ का अनुसरण नहीं करना। तू न्याय को विकृत करने के उद्देश्य से भीड़ का अनुसरण मत करना और मुकद्दमे में झूठी साक्षी नहीं देना।
Hindi Bible HHBD
बुराई करने के लिये न तो बहुतों के पीछे हो लेना; और न उनके पीछे फिरके मुक में में न्याय बिगाड़ने को साक्षी देना;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बुराई करने के लिये न तो बहुतों के पीछे हो लेना; और न उनके पीछे फिरके मुक़द्दमे में न्याय बिगाड़ने को साक्षी देना;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“बुराई करने के लिए न तो भीड़ में जाना, और न किसी झगड़े में भीड़ के साथ मिलकर झूठ कहना;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बुराई करने के लिये न तो बहुतों के पीछे हो लेना; और न उनके पीछे फिरकर मुकद्दमे में न्याय बिगाड़ने को साक्षी देना;