Exodus 23:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yadi too apane baairee ke gadahe ko bojh ke mare daba hua dekhe, to chahe usako usake svamee ke liye chhudane ke liye tera man n chahe, taubhee avashy svamee ka sath dekar use chhuda lena..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि तुम देखो कि कोई जानवर इसलिए नहीं चल पा रहा है कि उसे अत्याधिक बोझ ढोना पड़ रहा है तो तुम्हें उसे रोकना चाहिए और उस जानवर की सहायता करनी चाहिए। तुम्हें उस जानवर की सहायता तब भी करनी चाहिए जब वह जानवर तुम्हारे शत्रुओं में से भी किसी का हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तू उस व्यक्‍ति के गधे को बोझ से दबा हुआ देखे, जो तुझसे घृणा करता है, तब उसे वैसा ही मत छोड़ना वरन् बोझ उठाने में उसकी सहायता करना ।
Hindi Bible HHBD
फिर यदि तू अपने बैरी के गदहे को बोझ के मारे दबा हुआ देखे, तो चाहे उसको उसके स्वामी के लिये छुड़ाने के लिये तेरा मन न चाहे, तौभी अवश्य स्वामी का साथ देकर उसे छुड़ा लेना।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यदि तू अपने बैरी के गदहे को बोझ के मारे दबा हुआ देखे, तो चाहे उसको उसके स्वामी के लिये छुड़ाने को तेरा मन न चाहे, तौभी अवश्य स्वामी का साथ देकर उसे छुड़ा लेना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि तुम्हें अपने शत्रु का गधा बोझ से दबा हुआ दिखे, तो उसे वहां मत छोड़ना और सुनिश्चित उसे बोझ से छुड़ाने की कोशिश करना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यदि तू अपने बैरी के गदहे को बोझ के मारे दबा हुआ देखे, तो चाहे उसको उसके स्वामी के लिये छुड़ाने के लिये तेरा मन न चाहे, तो भी अवश्य स्वामी का साथ देकर उसे छुड़ा लेना।