Exodus 25:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
israaeliyon se yah kahana, ki mere liye bhentt laaen jitane apanee ichchha se dena chahen unheen sabhon se meree bhentt lena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इस्राएल के लोगों से मेरे लिए भेंट लाने को कहो। हर एक व्यक्ति अपने मन में निश्चय करे कि वह मुझे इन वस्तुओं में से क्या अर्पित करना चाहता है। इन उपहारों को मेरे लिए अर्पित करो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इस्राएली लोगों से कह कि वे मेरे लिए भेंट लाएं। प्रत्‍येक व्यक्‍ति से, जो स्‍वेच्‍छा से देना चाहे, मेरे लिए भेंट स्‍वीकार करना।
Hindi Bible HHBD
इस्त्राएलियों से यह कहना, कि मेरे लिये भेंट लाएं; जितने अपनी इच्छा से देना चाहें उन्हीं सभों से मेरी भेंट लेना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएलियों से यह कहना कि मेरे लिये भेंट लाएँ; जितने अपनी इच्छा से देना चाहें उन्हीं सभों से मेरी भेंट लेना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएलियों से कहो कि वे मेरे लिए भेंट लाएं. और तुम यह भेंट उन्हीं से लेना जो अपनी इच्छा से दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएलियों से यह कहना कि मेरे लिये भेंट लाएँ; जितने अपनी इच्छा से देना चाहें उन्हीं सभी से मेरी भेंट लेना।