Exodus 27:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur unake bees khmbhe bane, aur inake liye peetal kee bees kursiyan bane, aur khmbhon ke kunde aur unakee pattiyan chandee kee hon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बीस खम्भों और उनके नीचे बीस काँसे के आधारों का उपयोग करो। खम्भों के छल्ले और पर्दे की छड़ें चाँदी की बननी चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके लिए बीस खम्भे और पीतल की बीस आधार-पीठिकाएँ होनी चाहिए। किन्तु खम्भों के छल्ले तथा उनको जोड़ने वाली पट्टियाँ चांदी की होंगी।
Hindi Bible HHBD
और उनके बीस खम्भे बनें, और इनके लिये पीतल की बीस कुर्सियां बनें, और खम्भों के कुन्डे और उनकी पटि्टयां चांदी की हों।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उनके लिए बीस खम्भे बनें, और इनके लिये पीतल की बीस कुर्सियाँ बनें, और खम्भों के कुन्डे और उनकी पट्टियाँ चाँदी की हों।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तथा बीस खंभे और कांसे की बीस कुर्सियां बनवाना. खंभों के कुण्डे और पट्टियां चांदी की हों.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उनके बीस खम्भे बनें, और इनके लिये पीतल की बीस कुर्सियाँ बनें, और खम्भों के कुण्डे और उनकी पट्टियाँ चाँदी की हों।