Exodus 28:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usakee banavatt aeesee ho ki usake beech men sir dalane ke liye chhed ho, aur us chhed kee charon or bakhtar ke chhed kee see aek bunee hui kor ho, ki vah fattne n paae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सिर के लिए इस कपड़े के बीचोबीच एक छेद बनाओ। इस छेद के चारों ओर गोट लगाओ जिससे यह फटे नहीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके मध्‍य में सिर डालने के लिए एक छेद रखना। उस छेद के चारों ओर बख्‍तर के छेद के सदृश बुनी हुई किनारी होनी चाहिए जिससे वह फट न सके।
Hindi Bible HHBD
और उसकी बनावट ऐसी हो कि उसके बीच में सिर डालने के लिये छेद हो, और उस छेद की चारों ओर बखतर के छेद की सी एक बुनी हुई कोर हो, कि वह फटने न पाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसकी बनावट ऐसी हो कि उसके बीच में सिर डालने के लिये छेद हो, और उस छेद के चारों ओर बख़्तर के छेद की सी एक बुनी हुई कोर हो कि वह फटने न पाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बीच में सिर के लिए एक छेद हो और उस छेद के चारों ओर गिरेबां जैसी एक गोट हो, जिससे वह फटे नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसकी बनावट ऐसी हो कि उसके बीच में सिर डालने के लिये छेद हो, और उस छेद के चारों ओर बख्तर के छेद की सी एक बुनी हुई कोर हो कि वह फटने न पाए।