Exodus 28:38 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur haroon ke mathe par rahe, isaaliye ki israaelee jo kuchh pavitra ttharaae, arthata jitanee pavitra vastuaen bhentt men chaddhaven un paavitra vastuon ka dosh haroon uttaae rahe, aur vah nity usake mathe par rahe, jis se yahova un se prasann rahe..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हारून यह दर्शाने के लिए इसे अपने ललाट पर पहनेगा कि इस्राएल के लोगों ने अपने अपराधों के लिए जो पवित्र भेंटे यहोवा को अर्पित की हैं उनके अपराधों को प्रतीक रूप में हारून वहन कर रहा है। हारून जब भी यहोवा के सामने जाएगा ये सदा पहने रहेगा, ताकि यहोवा उन्हें स्वीकार कर ले।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह पुष्‍प हारून के माथे पर रहेगा। जब इस्राएली लोग, जिन वस्‍तुओं को वे पवित्र मानते हैं, उनकी पवित्र भेंट चढ़ाएंगे तब पवित्र अर्पण के समय कोई दोष होने पर हारून उस दोष को अपने ऊपर लेगा। पुष्‍प हारून के माथे पर सदा रहेगा जिससे वे प्रभु के सम्‍मुख ग्रहण किए जा सकें।
Hindi Bible HHBD
और हारून के माथे पर रहे, इसलिये कि इस्त्राएली जो कुछ पवित्रा ठहराएं, अर्थात् जितनी पवित्रा वस्तुएं भेंट में चढ़ावें उन पवित्रा वस्तुओं का दोष हारून उठाए रहे, और वह नित्य उसके माथे पर रहे, जिस से यहोवा उन से प्रसन्न रहे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह हारून के माथे पर रहे, इसलिये कि इस्राएली जो कुछ पवित्र ठहराएँ, अर्थात् जितनी पवित्र वस्तुएँ भेंट में चढ़ावें उन पवित्र वस्तुओं का दोष हारून उठाए रहे, और वह नित्य उसके माथे पर रहे, जिससे यहोवा उनसे प्रसन्न रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहरोन उसे अपने सिर पर रखे और इससे वह इस्राएलियों द्वारा चढ़ाए पवित्र चढ़ावों का दोष अहरोन अपने ऊपर उठाए रखे. वह उस पटिए को सदा अपने सिर पर उठाए रखे, जिससे याहवेह उससे खुश रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह हारून के माथे पर रहे, इसलिए कि इस्राएली जो कुछ पवित्र ठहराएँ, अर्थात् जितनी पवित्र वस्तुएँ भेंट में चढ़ावे उन पवित्र वस्तुओं का दोष हारून उठाए रहे #, और वह नित्य उसके माथे पर रहे, जिससे यहोवा उनसे प्रसन्न रहे।