Exodus 28:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ve aepod ko sone, aur neele, baainjanee aur lal rang ke kapade ka aur battee hui sooksham sanee ke kapade ka banaae, jo ki nipun kaddhai ke kam karanevale ke hath ka kam ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“एपोद बनाने के लिए सुनहरे धागे, सन के उत्तम रेशों तथा नीले, लाल और बैंगनी कपड़े का उपयोग करो। इस विशेष एपोद को कुशल कारीगर बनाएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् वे स्वर्णतार, तथा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्त्र से, जिसपर निपुणता से कढ़ाई की गई है, उरावरण तैयार करेंगे।
Hindi Bible HHBD
और वे एपोद को सोने, और नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े का और बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े का बनाएं, जो कि निपुण कढ़ाई के काम करनेवाले के हाथ का काम हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“वे एपोद को सोने और नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े का और बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े का बनाएँ, जो कि निपुण कढ़ाई के काम करनेवाले के हाथ का काम हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तुम एक कुशल शिल्पकार द्वारा सोने के तारों से, नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों तथा बंटी हुई मलमल से, एफ़ोद बनवाना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“वे एपोद # को सोने, और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का और बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े का बनाएँ, जो कि निपुण कढ़ाई के काम करनेवाले के हाथ का काम हो।