Exodus 29:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us meddhe ko ttukade ttukade kattna, aur usakee antaadiyon aur paairon ko dhaekar usake ttukadon aur sir ke upar rakhna,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मेढ़े को कई टुकड़ों में काटो। मेढ़े के भीतर के सभी अंगो और पैरों को धोओ। इन चीज़ों को सिर तथा मेढ़े के अन्य टुकड़ों के साथ रखो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके पश्‍चात् तू मेढ़े के टुकड़े-टुकड़े करना। उसकी अंतड़ियाँ और पैर धोना, और उन्‍हें मेढ़े के टुकड़ों तथा उसके सिर के साथ रखना।
Hindi Bible HHBD
और उस मेढ़े को टुकडे टुकडे काटना, और उसकी अंतड़ियों और पैरों को धोकर उसके टुकड़ों और सिर के ऊपर रखना,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उस मेढ़े को टुकड़े टुकड़े काटना, और उसकी अंतड़ियों और पैरों को धोकर उसके टुकड़ों और सिर के ऊपर रखना,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर उस मेढ़े के टुकड़े-टुकड़े करके, उसके आंतरिक अंगों तथा टांगों को धोकर, इन सबको सिर के साथ रख देना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उस मेढ़े को टुकड़े-टुकड़े काटना, और उसकी अंतड़ियों और पैरों को धोकर उसके टुकड़ों और सिर के ऊपर रखना,