Exodus 29:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur akhmeeree rottee, aur tel se sane huae maaide ke akhmeeree faulake, aur tel se chupadee hui akhmeeree papadiyan bhee lena. ye sab gehoon ke maaide ke banavana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जिसमें खमीर न मिलाया गया हो ऐसा महीन आटा लो और उससे तीन तरह की रोटीयाँ बनाओ—पहली बिना खमीर की सादी रोटी। दूसरी तेल का मोमन डली रोटी और तीसरी वैसे ही आटे की छोटी पतली रोटी बनाकर उस पर तेल चुपड़ो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
साथ ही बेखमीर रोटी, तेल सम्‍मिश्रित बेखमीर पूरियां, तेल में चुपड़ी बेखमीर चपातियाँ लेना। तू उन्‍हें गेहूं के मैदे से बनाना।
Hindi Bible HHBD
और अखमीरी रोटी, और तेल से सने हुए मैदे के अखमीरी फुलके, और तेल से चुपड़ी हुई अखमीरी पपड़ियां भी लेना। ये सब गेहूं के मैदे के बनवाना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और अख़मीरी रोटी, और तेल से सने हुए मैदे के अख़मीरी फुलके, और तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी पपड़ियाँ भी लेना। ये सब गेहूँ के मैदे के बनवाना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनको लेकर बिना खमीर रोटी तथा तेल से बनी बिना खमीर की पूरियां, तेल लगाई हुई बिना खमीर की रोटियां जिन्हें मैदे से तैयार किया गया हो, लेना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अख़मीरी रोटी, और तेल से सने हुए मैदे के अख़मीरी फुलके, और तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी पपड़ियाँ भी लेना। ये सब गेहूँ के मैदे के बनवाना।