Exodus 29:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab un vastuon ko unake hathon se lekar homabali kee vedee par jala dena, jis se vah yahova ke samhane sukhdayak sugandha tthare vah to yahova ke liye havan hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब इन रोटियों को हारून और उसके पुत्रों से लो और उन्हें वेदी पर मेढ़ें के साथ रखो। यह एक होमबलि है, यह यहोवा को ऐसी भेंट होगी जो आग के द्वारा दी जाती है। इस की सुगन्ध यहोवा को प्रसन्न करेगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके पश्‍चात् उन्‍हें उनके हाथों से लेकर अग्‍नि-बलि के अतिरिक्‍त सुखद सुगन्‍ध के रूप में प्रभु के सम्‍मुख जलाना। यह प्रभु के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि है।
Hindi Bible HHBD
तब उन वस्तुओं को उनके हाथों से लेकर होमबलि की वेदी पर जला देना, जिस से वह यहोवा के साम्हने सुखदायक सुगन्ध ठहरे; वह तो यहोवा के लिये हवन होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उन वस्तुओं को उनके हाथों से लेकर होमबलि की वेदी पर जला देना, जिससे वह यहोवा के सामने सुखदायक सुगन्ध ठहरे; वह यहोवा के लिये हवन होगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर वह इन वस्तुओं को लेकर होमबलि के लिए वेदी पर जलाए ताकि यह याहवेह के लिए सुखदायक सुगंध हो. यह याहवेह के लिए अग्निबलि होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उन वस्तुओं को उनके हाथों से लेकर होमबलि की वेदी पर जला देना, जिससे वह यहोवा के सामने सुखदायक सुगन्ध ठहरे; वह तो यहोवा के लिये हवन होगा।