Exodus 29:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake putraen ke jo usake sthan par yajak hoga, vah jab pavitrasthan men seva tthal karane ko milap vale tamboo men pahile aa, tab un vasren ko sat din tak pahine rahen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हारून का जो पुत्र उसके बाद अगला महायाजक होगा, वह सात दिन तक उन वस्त्रों को पहनेगा, जब वह मिलापवाले तम्बू के पवित्र स्थान में सेवा करने आएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो पुत्र हारून के स्‍थान पर पुरोहित होगा, जब वह मिलन-शिविर में आकर पवित्र-स्‍थान में सेवाकार्य करेगा तब उस पोशाक को सात दिन तक पहनेगा।
Hindi Bible HHBD
उसके पुत्रों के जो उसके स्थान पर याजक होगा, वह जब पवित्रास्थान में सेवा टहल करने को मिलाप वाले तम्बू में पहिले आए, तब उन वस्त्रों को सात दिन तक पहिने रहें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके पुत्रों में से जो उसके स्थान पर याजक होगा, वह जब पवित्रस्थान में सेवा टहल करने को मिलापवाले तम्बू में पहले आए, तब उन वस्त्रों को सात दिन तक पहिने रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहरोन के बाद उसके पुत्रों में से जो पुरोहित बनेगा जब वह पवित्र स्थान में सेवा करने मिलनवाले तंबू में जाएगा तब अहरोन के कपड़ो को उसे सात दिन तक पहनना होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके पुत्रों के जो उसके स्थान पर याजक होगा, वह जब पवित्रस्थान में सेवा टहल करने को मिलापवाले तम्बू में पहले आए, तब उन वस्त्रों को सात दिन तक पहने रहें।