Exodus 29:40 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur aek bhed ke bachche ke sang heen kee chauthai koottke nikale huae tel se sana hua aepa ka dasavan bhag maaida, aur argha ke liye hee kee chauthai dakhmadha dena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुम पहले मेमने को मारो, दो पौण्ड गेहूँ का महीन आटा भी भेंट चढ़ाओ। गेहूँ के आटे को एक क्वार्ट भेंट स्वरूप दाखमधु में मिलाओ। जब तुम दूसरे मेमने को सन्ध्या के समय मारो तब दो पौण्ड महीन आटा भी भेंट में चढ़ाओ और एक क्वार्ट दाखमधु भी भेंट करो। यह वैसा ही है जैसा तुमने प्रातः काल किया था। यह यहोवा को भोजन की भेंट होगी। जब तुम उस भेंट को जलाओगे तो यहोवा इसकी सुगन्ध लेगा और यह उसे प्रसन्न करेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पहले मेमने के साथ दो लिटर पेरकर निकाले हुए तेल से सना हुआ एक किलो मैदा, और पेय-बलि के लिए दो लिटर अंगूर का रस चढ़ाना।
Hindi Bible HHBD
और एक भेड़ के बच्चे के संग हीन की चौथाई कूटके निकाले हुए तेल से सना हुआ एपा का दसवां भाग मैदा, और अर्घ के लिये ही की चौथाई दाखमधु देना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और पहले भेड़ के बच्चे के संग हीन की चौथाई कूटके निकाले हुए तेल से सना हुआ एपा का दसवाँ भाग मैदा, और अर्घ के लिये हीन की चौथाई दाखमधु देना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पहले मेमने के साथ पेरकर निकाले गए एक लीटर तेल में मिला हुआ डेढ़ किलो मैदा तथा पेय बलि के लिए एक लीटर दाखरस चढ़ाना
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और एक भेड़ के बच्चे के संग हीन की चौथाई कूटकर निकाले हुए तेल से सना हुआ एपा का दसवाँ भाग मैदा, और अर्घ के लिये ही की चौथाई दाखमधु देना।