Exodus 3:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye maain hath baddhakar un sab ashcharyakamorn se jo misr ke beech karoonga us desh ko maroonga aur usake pashchata vah tum ko jane dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मैं अपनी महान शक्ति का उपयोग मिस्र के विरुद्ध करूँगा। मैं उस देश में चमत्कार होने दूँगा। जब मैं ऐसा करूँगा तो वह तुम लोगों को जाने देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं अपना हाथ बढ़ाऊंगा और मिस्र देश में अपने सब आश्‍चर्यपूर्ण कार्य कर उस पर प्रहार करूंगा। तत्‍पश्‍चात् वह तुम्‍हें जाने देगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये मैं हाथ बढ़ाकर उन सब आश्चर्यकर्मों से जो मि के बीच करूंगा उस देश को मारूंगा; और उसके पश्चात् वह तुम को जाने देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये मैं हाथ बढ़ाकर उन सब आश्‍चर्यकर्मों से, जो मिस्र के बीच करूँगा, उस देश को मारूँगा; और उसके पश्‍चात् वह तुम को जाने देगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैं अब अपना हाथ बढ़ाकर मिस्र देश में अलग-अलग तरीक़ों के चमत्कारी कार्य करके उन पर वार करूंगा, तब ही वे तुम्हें जाने देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए मैं हाथ बढ़ाकर उन सब आश्चर्यकर्मों से जो मिस्र के बीच करूँगा उस देश को मारूँगा; और उसके पश्चात् वह तुम को जाने देगा।