Exodus 30:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab too israaeliyon ki ginatee lene lage, tab ve ginane ke samay jinakee ginatee hui ho apane apane praanon ke liye yahova ko praayaashchaitt de, jis se jab too unakee ginatee kar raha ho us samay koi vipaati un par n a pade.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इस्राएल के लोगों को गिनो जिससे तुम जानोगे कि वहाँ कितने लोग हैं। जब कभी यह किया जाएगा हर एक व्यक्ति अपने जीवन के लिए यहोवा को धन देगा। यदि हर एक व्यक्ति यह करेगा तो लोगों के साथ कोई भी भयानक घटना घटित नहीं होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब तू इस्राएली समाज की जनगणना करे तब प्रत्येक व्यक्ति गणना के समय अपने प्राणों के उद्धार का शुल्क प्रभु को देगा, जिससे गणना के समय उस पर किसी महामारी का प्रकोप न हो।
Hindi Bible HHBD
जब तू इस्त्राएलियों कि गिनती लेने लगे, तब वे गिनने के समय जिनकी गिनती हुई हो अपने अपने प्राणों के लिये यहोवा को प्रायश्चित्त दें, जिस से जब तू उनकी गिनती कर रहा हो उस समय कोई विपत्ति उन पर न आ पड़े।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जब तू इस्राएलियों की गिनती लेने लगे, तब गिनने के समय जिनकी गिनती हुई हो वे अपने अपने प्राणों के लिये यहोवा को प्रायश्चित्त दें, जिससे जब तू उनकी गिनती कर रहा हो उस समय कोई विपत्ति उन पर न आ पड़े।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जब तुम इस्राएलियों को गिनने लगो, और जिनकी गिनती हो चुकी हो वे अपने लिए याहवेह को प्रायश्चित दें ताकि गिनती करते समय कोई परेशानी न आ जाये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जब तू इस्राएलियों की गिनती लेने लगे, तब वे गिनने के समय जिनकी गिनती हुई हो अपने-अपने प्राणों के लिये यहोवा को प्रायश्चित दें, जिससे जब तू उनकी गिनती कर रहा हो उस समय कोई विपत्ति उन पर न आ पड़े # ।