Exodus 30:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab tumhare praanon ke praayashchaitt ke nimitt yahova kee bhentt dee jaa, tab n to dhanee log adho shokel se aadhaik de, aur n kangal log us se kam den.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
धनी लोग आधे शेकेल से अधिक नहीं देंगे और गरीब लोग आधे शेकेल से कम नहीं देंगे। सभी लोग यहोवा को बराबर ही भेंट देंगे यह तुम्हारे जीवन का मूल्य होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तुम अपने प्राणों के उद्धार का शुल्‍क, आधा सिक्‍का, प्रभु की भेंट में चढ़ाओगे तब धनी व्यक्‍ति इससे अधिक न दे और न दरिद्र कम।
Hindi Bible HHBD
जब तुम्हारे प्राणों के प्रायश्चित्त के निमित्त यहोवा की भेंट दी जाए, तब न तो धनी लोग आधे शेकेल से अधिक दें, और न कंगाल लोग उस से कम दें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तुम्हारे प्राणों के प्रायश्‍चित्त के निमित्त यहोवा की भेंट अर्पित की जाए, तब न तो धनी लोग आधे शेकेल से अधिक दें; और न दरिद्र लोग उससे कम दें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब कभी तुम अपने प्रायश्चित के लिए याहवेह को भेंट दो तब न तो धनी व्यक्ति आधे शेकेल से ज्यादा दे और न गरीब आधे शेकेल से कम दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तुम्हारे प्राणों के प्रायश्चित के निमित्त यहोवा की भेंट अर्पित की जाए, तब न तो धनी लोग आधे शेकेल से अधिक दें, और न कंगाल लोग उससे कम दें।