Exodus 30:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur too israaeliyon se praayaashchaitt ka roopaya lekar milapavale tamboo ke kam men lagana jis se vah yahova ke sammukh israaeliyon ke smaranarth chinh tthare, aur unake praanon ka praayaashchaitt bhee ho..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों से यह धन इकट्ठा करो। मिलापवाले तम्बू में सेवा के लिए इसका उपयोग करो। यह भुगतान यहोवा के लिए अपने लोगों को याद करने का एक तरीका होगा। वे अपने जीवन के लिए भुगतान करते रहेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उद्धार-शुल्‍क इस्राएली समाज से लेना और उसे मिलन-शिविर के सेवा-कार्यों में व्‍यय करना, जिससे वह प्रभु के सम्‍मुख इस्राएली समाज के लिए एक स्‍मृति-चिह्‍न बने और तुम्‍हारे प्राणों के उद्धार का शुल्‍क हो।’
Hindi Bible HHBD
***
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तू इस्राएलियों से प्रायश्‍चित्त का रुपया लेकर मिलापवाले तम्बू के काम में लगाना; जिससे वह यहोवा के सम्मुख इस्राएलियों के स्मरणार्थ चिह्न ठहरे, और उनके प्राणों का प्रायश्‍चित्त भी हो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम इस्राएलियों से प्रायश्चित का रुपया लेकर मिलनवाले तंबू के कामों में लेना ताकि यह इस्राएलियों के लिए याहवेह के सामने यादगार बन जाए, और अपने प्राण का प्रायश्चित भी हो जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तू इस्राएलियों से प्रायश्चित का रुपया लेकर मिलापवाले तम्बू के काम में लगाना; जिससे वह यहोवा के सम्मुख इस्राएलियों के स्मरणार्थ चिन्ह ठहरे #, और उनके प्राणों का प्रायश्चित भी हो।”