Exodus 30:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab jab ve milapavale tamboo men pravesh karen tab tab ve hath panv jal se dhaeae, naheen to mar jaaenge aur jab jab ve vedee ke pas seva tthal karane, arthata yahova ke liye havy jalane ko aaen tab tab ve hath panv dhaeae, n ho ki mar jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर बार जब वे मिलापवले तम्बू में आएँ तो पानी से हाथ पैर अवश्य धोएँ, इससे वे मरेंगे नहीं। जब वे वेदी के समीप यहोवा की सेवा करने या धूप जलाने आएं,
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वे मिलन-शिविर में प्रवेश करेंगे, अथवा जब वे प्रभु के लिए अग्नि में हव्य जलाने के उद्देश्य से, सेवा के अभिप्राय से वेदी के निकट आएँगे तब जल से हाथ-पैर धोएँगे, अन्यथा वे मर जाएँगे।
Hindi Bible HHBD
जब जब वे मिलापवाले तम्बू में प्रवेश करें तब तब वे हाथ पांव जल से धोएं, नहीं तो मर जाएंगे; और जब जब वे वेदी के पास सेवा टहल करने, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य जलाने को आएं तब तब वे हाथ पांव धोएं, न हो कि मर जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब जब वे मिलापवाले तम्बू में प्रवेश करें तब तब वे हाथ पाँव जल से धोएँ, नहीं तो मर जाएँगे; और जब जब वे वेदी के पास सेवा टहल करने, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य जलाने को आएँ तब तब वे हाथ पाँव धोएँ, न हो कि मर जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब-जब वे मिलनवाले तंबू में जायें तब-तब वे हाथ-पांव धोकर ही जाएं, और जब वे वेदी के समीप याहवेह की सेवा करने या धूप जलाने जाएं;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब जब वे मिलापवाले तम्बू में प्रवेश करें तब-तब वे हाथ पाँव जल से धोएँ, नहीं तो मर जाएँगे; और जब जब वे वेदी के पास सेवा टहल करने, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य जलाने को आएँ तब-तब वे हाथ पाँव धोएँ, न हो कि मर जाएँ।