Exodus 30:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us vedee par tum aur prakar ka dhoop n jalana, aur n us par homabaali aur n annabali chaddhana aur n is par argha dena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस वेदी का उपयोग किसी अन्य प्रकार की धूप या होमबलि के लिए मत करना। इस वेदी का उपयोग अन्नबलि या पेय भेंट के लिए मत करना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम उस पर अपवित्र धूप न जलाना, न अग्‍नि-बलि और न अन्न-बलि चढ़ाना। तुम उस पर पेय-बलि न उण्‍डेलना।
Hindi Bible HHBD
और उस वेदी पर तुम और प्रकार का धूप न जलाना, और न उस पर होमबलि और न अन्नबलि चढ़ाना; और न इस पर अर्घ देना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस वेदी पर तुम किसी अन्य प्रकार का धूप न जलाना, और न उस पर होमबलि और न अन्नबलि चढ़ाना; और न उस पर अर्घ देना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम उस वेदी पर और किसी प्रकार की धूप न जलाना और न उस पर होमबलि अथवा अन्‍नबलि चढ़ाना तथा न तुम इस वेदी पर कोई पेय बलि उण्डेलना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उस वेदी पर तुम और प्रकार का धूप न जलाना, और न उस पर होमबलि और न अन्नबलि चढ़ाना; और न इस पर अर्घ देना।