Exodus 31:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan tum vishraamadin ko manana, kyonki vah tumhare liye paavitra tthara haai jo usako apaavitra kare vah nishchay mar dala jaae jo koi us din men se kuchh kamakaj kare vah praanee apane logon ke beech se nash kiya jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“‘सब्त के दिन को विशेष दिवस मनाओ। यदि कोई व्यक्ति सब्त के दिन को अन्य दिनों की तरह मानता है तो वह व्यक्ति अवश्य मार दिया जाना चाहिए। कोई व्यक्ति जो सब्त के दिन काम करता है अपने लोगों से अवश्य अलग कर दिया जाना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम विश्राम-दिवस मनाना, क्योंकि वह तुम्हारे लिए पवित्र दिवस है। उसे अपवित्र करने वाले व्यक्ति को निश्चय ही मृत्यु-दण्ड दिया जाएगा। जो व्यक्ति उस दिन कोई कार्य करेगा, वह अपने समाज में से नष्ट किया जाएगा।
Hindi Bible HHBD
इस कारण तुम विश्रामदिन को मानना, क्योंकि वह तुम्हारे लिये पवित्रा ठहरा है; जो उसको अपवित्रा करे वह निश्चय मार डाला जाए; जो कोई उस दिन में से कुछ कामकाज करे वह प्राणी अपने लोगों के बीच से नाश किया जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण तुम विश्रामदिन को मानना, क्योंकि वह तुम्हारे लिये पवित्र ठहरा है; जो उसको अपवित्र करे वह निश्चय मार डाला जाए: जो कोई उस दिन में कुछ काम–काज करे वह प्राणी अपने लोगों के बीच से नष्ट किया जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘तुम्हें विश्राम दिन को मानना ही है, क्योंकि यह तुम्हारे लिए पवित्र है. और जो इसे अपवित्र करेगा, वह निश्चय मार डाला जायेगा; जो कोई विश्राम दिन पर कोई भी काम करेगा, वह व्यक्ति उसके समाज में से मिटा दिया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण तुम विश्रामदिन को मानना, क्योंकि वह तुम्हारे लिये पवित्र ठहरा है; जो उसको अपवित्र करे वह निश्चय मार डाला जाए; जो कोई उस दिन में कुछ काम-काज करे वह प्राणी अपने लोगों के बीच से नाश किया जाए।