Exodus 32:35 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova ne un logon par vipaati dalee, kyonaki haroon ke banaae huae bachhde ko unheen ne banavaya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए यहोवा ने लोगों में एक भयंकर बीमारी उत्पन्न की। उस ने यह इसलिए किया कि उन लोगों ने हारून से सोने का बछड़ा बनाने को कहा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने लोगों पर महामारी भेजी; क्योंकि उन्होंने हारून के द्वारा बनाए हुए बछड़े की सेवा की थी।
Hindi Bible HHBD
और यहोवा ने उन लोगों पर विपत्ति डाली, क्योंकि हारून के बनाए हुए बछड़े को उन्हीं ने बनवाया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: यहोवा ने उन लोगों पर विपत्ति डाली, क्योंकि हारून के बनाए हुए बछड़े को उन्हीं ने बनवाया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने लोगों के बीच एक महामारी भेजी, क्योंकि उन लोगों ने अहरोन से कहकर बछड़ा बनवाया था और उसकी उपासना की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः यहोवा ने उन लोगों पर विपत्ति भेजी, क्योंकि हारून के बनाए हुए बछड़े को उन्हीं ने बनवाया था।