Exodus 32:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur doosare din logon ne tadke uttkar homabaali chaddhaa, aur melabaali le aae fir baaittkar khaya piya, aur uttkar khelane lage..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अगले दिन सुबह लोग शीघ्र उठ गए। उन्होंने जानवरों को मारा और होमबलि तथा मेलबलि चढ़ाई। लोग खाने और पीने के लिये बैठे। तब वे खड़े हुए और उनकी एक उन्मत्त दावत हुई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने दूसरे दिन सबेरे उठकर अग्नि-बलि तथा सहभागिता-बलि चढ़ाई। तत्पश्चात् लोग खाने-पीने के लिए बैठ गए। उन्होंने उठकर आमोद-प्रमोद भी किया।
Hindi Bible HHBD
और दूसरे दिन लोगों ने तड़के उठकर होमबलि चढ़ाए, और मेलबलि ले आए; फिर बैठकर खाया पिया, और उठकर खेलने लगे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और दूसरे दिन लोगों ने भोर को उठकर होमबलि चढ़ाए, और मेलबलि ले आए; फिर बैठकर खाया पिया, और उठकर खेलने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दूसरे दिन वे सब जल्दी उठ गए और उन्होंने होमबलि चढ़ाई, और वे मेल बलियां लाए और खाने-पीने बैठ गए; और खड़े होकर रंगरेलियां मनाने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और दूसरे दिन लोगों ने भोर को उठकर होमबलि चढ़ाए, और मेलबलि ले आए; फिर बैठकर खाया पिया, और उठकर खेलने लगे।