Exodus 34:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab moosa sakshaee kee donon taakhtaiyan hath men liye huae seenaai parvat se utara ata tha tab yahova ke sath baten karane ke karan usake chehare se kiranen nikal rahee thee, parantu vah yah naheen janata tha ki usake chehare se kiranen nikal rahee haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मूसा सीनै पर्वत से नीचे उतरा। वह यहोवा की दोनों पत्थरों की समतल पट्टियों को साथ लाया जिन पर यहोवा के नियम लिखे थे। मूसा का मुख चमक रहा था। क्योंकि उसने परमेश्वर से बातें की थीं। किन्तु मूसा यह नहीं जानता था कि उसके मुख पर तेज है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मूसा सीनय पर्वत से उतरे, उनके हाथ में साक्षी की दो पट्टियाँ थीं। जब मूसा सीनय पर्वत से उतरे, उन्‍हें ज्ञात नहीं था कि परमेश्‍वर के साथ वार्तालाप करने के कारण उनका मुख प्रकाशवान हो गया है।
Hindi Bible HHBD
जब मूसा साक्षी की दोनों तख्तियां हाथ में लिये हुए सीनै पर्वत से उतरा आता था तब यहोवा के साथ बातें करने के कारण उसके चेहरे से किरणें निकल रही थी।, परन्तु वह यह नहीं जानता था कि उसके चेहरे से किरणें निकल रही हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मूसा साक्षी की दोनों तख़्तियाँ हाथ में लिये हुए सीनै पर्वत से उतर रहा था तब यहोवा के साथ बातें करने के कारण उसके चेहरे से किरणें* निकल रही थीं, परन्तु वह यह नहीं जानता था कि उसके चेहरे से किरणें निकल रही हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सीनायी पर्वत से उतरते समय, मोशेह के हाथ में साक्षी की दोनों पट्टियां थीं, तथा याहवेह के साथ रहने के कारण उनके चेहरे से किरणें निकल रही थीं, पर वे यह बात नहीं जानते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मूसा साक्षी की दोनों तख्तियाँ हाथ में लिये हुए सीनै पर्वत से उतरा आता था तब यहोवा के साथ बातें करने के कारण उसके चेहरे से किरणें निकल रही थीं # । परन्तु वह यह नहीं जानता था कि उसके चेहरे से किरणें निकल रही हैं।