Exodus 36:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aek aek takhte men aek doosaree se jodee hui do do choolen banee, nivas ke sab takhton ke liyen us ne isee bhnaati banain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर एक तख्ते के तले में अगल—बगल दो चूलें थीं। इनका उपयोग तख्तों को जोड़ने के लिए किया जाता था। पवित्र तम्बू के लिए हर एक तख़्ता इसी प्रकार का था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍हें परस्‍पर जोड़ने के लिए प्रत्‍येक तख्‍ते में दो चूलें थीं। उसने निवास-स्‍थान के सब तख्‍तों में चूलें लगाईं।
Hindi Bible HHBD
एक एक तख्ते में एक दूसरी से जोड़ी हुई दो दो चूलें बनीं, निवास के सब तख्तों के लियें उस ने इसी भंाति बनाईं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एक एक तख़्ते में एक दूसरे से जोड़ी हुई दो दो चूलें बनीं, निवास के सब तख़्तों को उसने इसी भाँति बनाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तख्ते को जोड़ने के लिए दो समानांतर चूलें थीं. पवित्र स्थान के सब तख्ते इसी तरह बनवाये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एक-एक तख्ते में एक दूसरी से जोड़ी हुई दो-दो चूलें बनीं, निवास के सब तख्तों के लिये उसने इसी भाँति बनाया।