Exodus 36:38 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne ghaunadyaien samet usake panch khmbhe bhee banaa, aur unake siron aur jodne kee chhdon ko sone se maddha, aur unakee panch kuarsiyan peetal kee banain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब उसने इस पर्दे के लिये पाँच खम्भे और उनके लिये छल्ले बनाए। उसने खम्भों के सिरों और पर्दे की छड़ों को सोने से मढ़ा, और उसने काँसे के पाँच आधार खम्भों के लिए बनाए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने उनके लिए पांच खम्‍भे और छल्‍ले भी बनाए। उसने खम्‍भों के मस्‍तक तथा उनको जोड़नेवाली पट्टियों को सोने से मढ़ा। किन्‍तु उनकी पांच आधार-पीठिकाएँ पीतल की थीं।
Hindi Bible HHBD
और उस ने घुंडियों समेत उसके पांच खम्भे भी बनाए, और उनके सिरों और जोड़ने की छड़ों को सोने से मढ़ा, और उनकी पांच कुर्सियां पीतल की बनाईं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसने घुंडियों समेत उसके पाँच खम्भे भी बनाए, और उनके सिरों और जोड़ने की छड़ों को सोने से मढ़ा, और उनकी पाँच कुर्सियाँ पीतल की बनाईं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और पांच खंभे बनाए. खंभे के ऊपर और नीचे के हिस्से में सोना लगाया, उनकी पट्टियां सोने से बनाई गई तथा उनकी पांचों कुर्सियां कांसे की बनाई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने घुंडियों समेत उसके पाँच खम्भे भी बनाए, और उनके सिरों और जोड़ने की छड़ों को सोने से मढ़ा, और उनकी पाँच कुर्सियाँ पीतल की बनाईं।