Exodus 36:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur kam karanevale jitane buddhmaian the unhon ne nivas ke liye battee hui sooksham sanee ke kapade ke, aur neele, baainjanee aur lal rang ke kapade ke das patton ko kaddhe huae karoobon sahit banaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब निपुण कारीगरों ने पवित्र तम्बू बनाना आरम्भ किया। उन्होंने नीले, बैंगनी और लाल कपड़े और सन के उत्तम रेशों की दस कनातें बनाईं। और उन्होंने करूब के पंख सहित चित्रों को कपड़े पर काढ़ दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कामगारों में सब बुद्धिमान कारीगरों ने दस परदों का एक निवास-स्‍थान बनाया। ये परदे पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र के थे। उन पर कुशलता से करूबों के चित्रों की कढ़ाई की गई थी।
Hindi Bible HHBD
और काम करनेवाले जितने बुद्धिमान थे उन्हों ने निवास के लिये बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े के, और नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े के दस पटों को काढ़े हुए करूबों सहित बनाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
काम करनेवाले जितने बुद्धिमान थे उन्होंने निवास के लिये बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े के, और नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े के दस परदों को काढ़े हुए करूबों सहित बनाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर पवित्र स्थान बनाया गया जिसमें दस पर्दे बनाये गये थे, जो बंटी हुई मलमल और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों से बने थे, और इन पर्दों पर कुशल कारीगरों द्वारा करूबों का चित्र बुना हुआ था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और काम करनेवाले जितने बुद्धिमान थे # उन्होंने निवास के लिये बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े के, और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े के दस परदों को काढ़े हुए करूबों सहित बनाया।