Exodus 38:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur khmbhon kee kuarsiyan peetal kee, aur ghaundyaian aur chhde chandee kee banee, aur unake sire chandee se maddhe gaa, aur angan ke sab khmbhe chandee ke chhdon se jode gaae the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
खम्भों के आधार काँसे के बने थे। छल्लों और कनातों की छड़े चाँदी की बनी थीं। खम्भों के सिरे भी चाँदी से मढ़े थे। आँगन के सभी खम्भे कनात की चाँदी की छड़ों से जुड़े थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
खम्भों की आधार-पीठिकाएँ पीतल की थीं, किन्तु उनके छल्ले, और उनको जोड़ने-वाली पट्टियाँ चांदी की थीं। उनके मस्तक भी चांदी से मढ़े हुए थे। आंगन के सब खम्भे चांदी की पट्टियों से जुड़े थे।
Hindi Bible HHBD
और खम्भों की कुर्सियां पीतल की, और घुंडियां और छड़े चांदी की बनी, और उनके सिरे चांदी से मढ़े गए, और आंगन के सब खम्भे चांदी के छड़ों से जोड़े गए थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और खम्भों की कुर्सियाँ पीतल की और घुंडियाँ और छड़ें चाँदी की बनीं, और उनके सिरे चाँदी से मढ़े गए, और आँगन के सब खम्भे चाँदी की छड़ों से जोड़े गए थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मीनारों की कुर्सियां कांसे की बनाई गई थी, मीनारों की कड़ियां तथा उनकी पट्टियां चांदी की थीं. उनका ऊपरी हिस्सा चांदी का था तथा आंगन के सभी मीनारों पर चांदी की पट्टियां लगाई गई थीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और खम्भों की कुर्सियाँ पीतल की, और घुंडियाँ और छड़ें चाँदी की बनीं, और उनके सिरे चाँदी से मढ़े गए, और आँगन के सब खम्भे चाँदी के छड़ों से जोड़े गए थे।